प्रार्थना, भजन और ओम का उच्चारण कर बच्चे मन को करे रहे एकाग्र
रायपुर। स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों के मन में संस्कार के बीज बोना बेहद आवश्यक होता है। सही समय में अच्छे संस्कार के ज्ञान का लाभ बच्चों को भविष्य में मिलता है। बच्चों के बाल मन में संस्कार के बीज रोपित करने का काम संत ज्ञानेश्वर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बखूबी किया जा रहा है। यहां बच्चों को प्रार्थना, भजन और ओम का उच्चारण कराकर मन को एकाग्र रखना सिखाया जा रहा है।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने कहा कि भजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को बुजुर्गों की सेवा,अपने माता-पिता के प्रति सम्मान तथा सभी बड़ों का आदर करना आदि सिखाया जाता है। सभी विद्यार्थी बहुत ही उत्सुकता गायन के साथ-साथ, अर्थों को सुनते और समझते हैं तथा उसे पालन करने का विश्वास भी दिलाते हैं। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में विद्या के साथ-साथ विद्यार्थियों को समय-समय पर संस्कार से संबंधित बातों से भी जोड़ा जाता है ताकि विद्यार्थी एक सफल और अच्छे इंसान बन सके।