गजानन मंदिर में 3 मार्च रविवार को ‘संतश्री’ प्रगट दिवस महोत्सव
2024-03-02 06:33 PM
355
रायपुर। तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज (शेगांव) संस्थान रायपुर द्वारा ‘संतश्री’ का प्रगट दिवस महोत्सव 28 फरवरी से मनाया जा रहा है। कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ महोत्सव 5 मार्च को भव्य शोभायात्रा और महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा।
संतश्री गजानन महाराज (शेगांव) संस्थान के उपाध्यक्ष जयंत तापस ने बताया कि रविवार को संतश्री के प्रगट दिवस महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 5 बजे श्री गजानन विजय ग्रंथ का सामूहिक परायण किया जाएगा। 8.30 बजे सहस्त्राभिषेक और सुबह 10 बजे श्रीगणेश याग उपरांत आरती होगी। शाम को सामूहिक महाआरती होगी। 4 मार्च को महाप्रसाद के दिन सुबह सहस्त्राभिषेक और सत्यनारायण की कथा होगी। दोपहर एक बजे से भाजी भाकर (भंडारा) होगा।
तापस के मुताबिक महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह 8.30 बजे सहस्त्राभिषेक पूजन, शाम को 4 बजे महिलाओं द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा तात्यापारा स्थित मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। पालकी के बाद आरती और गोपाल काला प्रसाद का वितरण किया जाएगा।