दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बुढ़ापारा मंदिर में महाराष्ट्र मंडल ने किया राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बुढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने शनिवार शाम को हनुमान मंदिर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंडल के बाकी केंद्र के सदस्य तात्यापारा स्थित गजानन मंदिर में संतश्री गजानन महाराज प्रकट महोत्सव के आयोजनों में व्यस्त रहे। 
 
आध्यात्मिक और योग समिति की प्रमुख आस्था काले ने बताया कि 9 जनवरी से प्रति शनिवार को समीपस्थ मंदिर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का अभियान बुढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने सतत् जारी रखा है। खास बात यह है कि इस अभियान को लगातार बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इसमें महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासदों के अलावा मंदिर में आने वाले भक्तजन भी स्वस्फूर्त शामिल हो रहे हैं। 
 
शनिवार को बुढ़ापारा केंद्र से अपर्णा मोघे, अर्चना मोघे, अनघा करकशे, रीता लोखंडे, दीपाली बर्वे, साधना गायकवाड़, डॉ. सुहासिनी पट्टलवार, ज्योति पवार, सुचित्रा देशपांडे, कुमारी पट्टलवार, प्रीति भड़जे, सुनिता साठे, पायल साहू, सीमा नायक, लिलिमा मंडल, हिमाद्री नायक समेत अनेक युवतियों और महिलाओं ने सामूहिक राम रक्षा स्त्रोत पाठ और हनुमान चालीसा पाठ में हिस्सा लिया। 
 
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि वल्लभनगर, सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तात्यापारा, डंगनिया और रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाएं जल्दी ही इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी। फिलहाल इन केंद्रों की महिलाएं व आजीवन सभासद अपने-अपने क्षेत्र में अथवा तात्यापारा स्थित संतश्री गजानन महाराज मंदिर में गजानन महाराज प्रगट महोत्सव में शामिल हो रही हैं।