दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में सामूहिक लघु रुद्राभिषेक संपन्न.... रुद्रपाठ ने किया वातावरण को भक्तिमय

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल भवन के नवनिर्मित हाल में 52 जोड़ों ने दूसरी बार सामूहिक रुद्राभिषेक कर मंडल भवन का भक्तिमय कर दिया। शुक्रवार 8 मार्च की सुबह 10 बजे भक्तिमय वातावरण के बीच जहां आचार्य चेतन दंडवते के मार्गदर्शन में रुद्राभिषेक हुआ वहीं महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के निर्देशन में महिलाओं की टीम ने रुद्र पाठ किया।

महाराष्ट्र मंडल के सचिव और कार्यक्रम प्रमुख आचार्य चेतन दंडवते ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन के हॉल में आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। लघु रुद्राभिषेक में बैठे श्रद्धालु जोड़ों और सेवादारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हॉल में बैठे 150 से भी अधिक श्रद्धालुजन पूजा में लीन रहे। शिवतांडव स्त्रोत के गायन ने महाराष्ट्र मंडळ के सभागृह को शिवमय बना दिया। इस वर्ष ईशा शुभम खानखोजे और सावरी रोहित नेने दो नवजोड़े ने पहली बार रुद्राभिषेक में बैठे थे। धर्म और संस्कार के प्रति युवाओं का रूझान उन्हें सांस्कारित बनाता है।

52 जोड़ों के करीब तीन घंटे तक चलने वाले लघु रुद्राभिषेक में हर तरह की सेवा और सहायता करने के लिए 25 से भी अधिक सेवादार लगातार सक्रिय रहे। ताकि किसी भी श्रद्धालु के सामने अभिषेक स्थल पर कोई परेशानी न हो। आयोजन को लेकर सभी में उत्साह नजर आय़ा।

महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने आज के कार्यक्रम में शामिल समस्त श्रद्धालुओं, छह वर्ष से लेकर 60 साल आयुवर्ग तक के सेवादारों, पंडितों योगेश दंडवते, वासुदेव गिरीभट्ट, अजय पोतदार, अभिषेक बक्षी और रुद्र पाठ करने वाली महिलाओं ज्योति कान्हे, विशाखा तोपखानेवाले, सुचित्रा देशपांडे, रीता लोखंडे, रुपाली लोखंडे, स्मिता कोमजवार, आराधना शेष, स्वाति परमानंद, दीपांजलि भालेराव, ज्योति डोळस, अल्पना मोहदीवाले और अंजली नलगुंडवार का आभार व्यक्त किया।