दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रामलला विग्रह के मूर्तिकार योगीराज का महाराष्ट्र मंडल ने किया अभिनंदन

रायपुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठित रामलला विग्रह के मूर्तिकार अरुण योगीराज का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार की शाम को महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों ने सूत माला से आत्मीय स्वागत किया और शाल- श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। तस्वीर पर बायें से महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, शुभांगी आप्टे, कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष, रामलला विग्रह के मूर्तिकार अरुण योगीराज, रेणुका पुराणिक, आस्था काले और उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन।

बतादें कि योगीराज अपने परिवार के पांचवीं पीढ़ी के मूर्तिकार हैं। वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित लोगों में से थे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उत्साहित योगीराज ने कहा था कि, "मैंने मूर्ति पर काम करते हुए अपनी रातों की नींद हराम कर दी, लेकिन यह सब इसके लिए ही था। मुझे लगता है कि मैं पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं और प्राण प्रतिष्ठा का दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन है।"