दिव्य महाराष्ट्र मंडल

साइंस ओलिंपियाड में संत ज्ञानेश्वर स्कूल के तीन बच्चों को मिला गोल्ड मैडल

रायपुर। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित साइंस ओलिंपियाड 2024 में महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बी दीपक राव कक्षा चौथी, दिव्या रोहिदास कक्षा पांचवीं और संजीव मिश्रा कक्षा आठवीं को गोल्ड मैडल मिला। साइंस ओलिंपियाड में बच्चों की सफलता को लेकर महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, स्कूल प्रभारी निरंजन पंडित और सह प्रभारी पारितोष डोंनगांवकर सहित पूरी कार्यकारिणी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। 

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित साइंस ओलिंपियाड में हमारे स्कूल के तीन बच्चों ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर अपने परिजनों के साथ स्कूल का नाम भी रौशन किया है। हर वर्ष हमारे विद्यालय की छात्र इस परीक्षा में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं । 

प्रभारी शिक्षिका रीता संभलकर ने बताया कि इंग्लिश में 8 बच्चों ने मैथमेटिक्स में 22 बच्चों ने और साइंस में 16 बच्चों ने भाग लिया था। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन एक गैर लाभकारी संगठन है जो स्कूली बच्चों के बीच साइंस, मैक्स, कंप्यूटर और खेल को बढ़ावा देता है।  इस स्कॉलरशिप के लिए चुने गए हर स्टूडेंट को  5 हजार रुपये की राशि दी जाती है। बच्चों को पुरस्कार देते समय  उपप्राचार्य राहुल वोडतेलवार, शिक्षिका अपर्णा आठले,  शिखा शर्मा व श्वेता चौधरी उपस्थित रहीं। |