दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के आठ महिला केंद्र ने किया राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के आठ महिला केंद्र ने शनिवार शाम शहर के अलग-अलग हनुमान मंदिर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। आध्यात्मिक और योग समिति की प्रमुख आस्था काले ने बताया कि 9 जनवरी से प्रति शनिवार को समीपस्थ मंदिर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का अभियान प्रारंभ किया गया है। इस शनिवार 16 मार्च को मंडल की आठ महिला केंद्र ने समीपस्थ हनुमान मंदिर में राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
 
बतादें कि मंडल के इस अभियान को लगातार बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इसमें महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासदों के अलावा मंदिर में आने वाले भक्तजन भी स्वस्फूर्त शामिल हो रहे हैं।  महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि इस शनिवार बूढ़ापारा, कोटा, रोहिणीपुरम, सरोना, शंकर नगर, टाटीबंध के साथ तात्यापारा की महिलाओं ने राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।  रोहिणीपुरम महिला केंद्र द्वारा किए गए राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ में श्यामल जोशी, चित्रा बलकी, अचला मोहरीकर, अलका कुलकर्णी, प्रांजल बल्लाल, अपर्णा वरारपांडे, अपर्णा जोशी, मीरा कुपटकर, अलोनी, कुलकर्णी, काळे, अंजणकर, रचना ठेंगडी प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।
 
टाटीबंध महिला केंद्र
 
पंचधाम मंदिर में हनुमान चालीसा व रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया गया। इस दौरान किर्ती भिते, सोनल पेदे, अंजली खेर, कुंदा अत्रे , अंजली देवडे , मनीषा मर्जीवे, लीना साठे, सपना जोशी प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।
 
बूढ़ापारा महिला केंद्र
 
 
अपर्णा मोघे, अर्चना मोघे, सविता मोघे, सायली मोघे, अंश मोघे, सुनीता साठे, भारती घाड़गे, साधना गायकवाड़, अलका गायकवाड़, प्रीति भड़के, ज्योति पवार, अंजलि नलगुणवार, प्रणिता नलगुणवार, सुचित्रा देशपांडे ,सुहासिनी पट्टलवार, शिवानी पट्टलवार, आदित्य गायकवाड़, अदिति गायकवाड़. वंशिका गायकवाड़ और मोक्षी मोदी प्रमुख रुप से शामिल हुए।
 
शंकर नगर महिला केंद्रः
शंकर नगर द्वारा आयोजित किया राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ में रैना पुराणिक, गीता दलाल, आरती गोवर्धन और संगीता राजिमवाले सहित अन्य जनों ने हिस्सा लिया।
 
कोटा महिला केंद्र
 
कोटा महिला केंद्र की टीम ने स्थानीय हनुमान मंदिर में पाठ किया। इस दौरान प्रीति यादव, श्वेता खरे, वैशाली, वंदना, मोहिनी भिड़े, विदुला, माधुरी, शोभा शेंडे, सुदक्षिणा, कुसुम मलेवार, आरती, कल्याणी इंगोले, विराज उपस्थित थीं।
 
वल्लभनगर महिला केंद्रः
 
वल्लभनगर महिला की टीम ने नंदा ताई, अगस्त्य विजया चौधरी अपर्णा पेंडसे की अगुवाई में राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
 
सरोना महिला केंद्र
 
सरोना महिला केंद्र की महिलाओं ने भी पूरे उल्लास के साथ राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान वनजा भावे, नेहा किल्लेदार, प्रियंका बोरवणकर, जयश्री ढेकणे, दिप्ती शिलेदार, शुभा गोवर्धन, प्रवीणा बापट, शिखा चोरनेले, आरती ठोंबरे, शांती महाजन, डॉ. सुकेशिनी जाधव, डॉ. सोनल सातारकर, डॉ. प्रज्ञा तिरपुडे, अनुकृती साळवे, अपुर्वा मोडक उपस्थित थी।

तात्यापारा महिला केंद्रः
 
तात्यापारा महिला केंद्र ने हनुमान मंदिर में इस पाठ को किया। इस दौरान कुमुद कान्हे, सुमन गुप्ता, प्रभा हिशीकर, उषा कुसरे, रेखा डोनगांवकर, प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।