दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल की बच्चियों ने निबंध स्पर्धा में किया कमाल... सुहानी और अनम सम्मानित

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की छात्राएं सुहानी सिंह व अनम बानो पटेल को वृंदावन सभागृह में सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं को यह पुरस्कार नारायणी साहित्य संस्था व चरामेति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 'वर्ष 2023 और हमारी वैज्ञानिक उपलब्धि' विषय पर स्व. महेश भाई व्यास स्मृति निबंध प्रतियोगिता जीतने के परिणामस्वरूप दिया गया। 

प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि दोनों बच्चियां शुरू से ही मेधावी रही हैं और वाद-विवाद प्रतियोगिता व निबंध स्पर्धा में स्कूल का प्रतिनिधित्व करते रही हैं। सुहानी और अनम को निबंध प्रतियोगिताओं के लिए शिखा शर्मा और मेघा जैन ने प्रशिक्षण दिया। जब इन्हें पुरस्कार दिया गया, तो उनके साथ यह दोनों शिक्षिकाएं सभागार में उनका उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित थीं। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर शाला परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

नारायणी साहित्यिक संस्था की अध्यक्ष डॉ. मृणालिका ओझा, मुख्य अतिथि गिरीशकांत पांडे, कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य अमरनाथ त्यागी, विशेष अतिथि डॉ. दुर्गा सिंह व रोहित व्यास और चरामेती फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत महतो इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल दिया।महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले,  सचिव चेतन दंडवते, शाला प्रभारी  निरंजन पंडित, सह प्रभारी पारितोष डोनगांवकर ने सुहानी व अनम को उनकी इस सफलता पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।