होली पर यहां से करें नमकीन-मिठाइयों की खरीदारी... दिव्यांग बालिकाओं की सहायता के बने सहभागी
2024-03-19 01:31 PM
494
रायपुर। होली का त्योहार कुछ दिन शेष है। ऐसे में हम त्योहारी खरीदारी के साथ नमकीन और मिठाईयों की खरीदारी की प्लानिंग में जुट गए है। क्यों न इस बार आप महाराष्ट्र मंडळ द्वारा बनाए गए नमकीन और मिठाइयों की खरीदी करें। यहां आपको बेहतर स्वाद, उत्तम क्वालिटी के साथ दिव्यांग बालिकाओं की सहायता करने का मौका मिलेगा क्योंकि इन उत्पादों को बेचकर जो राशि मंडल को मिलेगी, वह महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ लगाई जाएगी।
महाराष्ट्र मंडळ के मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ दीवाली फलाळ के साथ होली और अन्य त्योहारों में फराळ बनाता है। इससे होने वाली आय को दिव्यांग बालिकाओं के लिए खर्च किया जाता है। मंडल के मेस में इस बार होली फराळ के रूप में चिवड़ा, बेसन लाड़ू, चकली, शंकर पाळे, सलोनी, शेव, करंजी बनाया जा रहा है। आप 20 मार्च तक इसके लिए फोन पर आर्डर दे सकते हैं। 20 नवंबर के बाद सामानों की घर पहुंच सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा सकेगी। आर्डर देने के लिए आप 7647083603, 0771-2254434 पर संपर्क कर सकते हैं।