महाराष्ट्र मंडळ आज जल संरक्षण दिवस पर लेगा संकल्प
2024-03-21 08:27 PM
591
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ शुक्रवार को सुबह महादेव घाट पर विश्व जल संरक्षण दिवस मनाने जा रहा है। सुबह 7.45 बजे महादेव घाट स्थित खारून नदी की पूजा- अर्चना कर महाआरती की जाएगी।
पर्यावरण और खेलकूद समिति की मेंटर गीता दलाल ने बताया कि इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी, समितियों के पदाधिकारी, सदस्य व आजीवन सभासद जल संरक्षण का संकल्प लेंगे। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
गीता के मुताबिक मंडळ के सदस्य इस मौके पर शत- प्रतिशत मतदान को लेकर स्थानीय लोगों और हटकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को 'पहले मतदान- फिर काम' स्लोगन के साथ की शपथ दिलाई जाएगी।