महाराष्ट्र मंडल के सात केंद्रों में राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
2024-03-24 02:09 PM
1037
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सात केंद्रों ने शनिवार शाम को राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का कई बार सामूहिक पाठ किया। उल्लेखनीय बात यह है कि इस अभियान में मंडल की आजीवन सभासदों के साथ मंदिर के श्रद्धालु लगातार स्वस्फुर्त जुड़ रहे हैं।
आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले ने बताया कि शनिवार की शाम को महाराष्ट्र मंडल समस्त केंद्रों के माध्यम से राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करता है। 23 मार्च को रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने डीडी नगर सेक्टर 1 स्थित हनुमान मंदिर में अचला मोहरीकर के मार्गदर्शन में अपर्णा जोशी, साधना बरिहट, चित्रा बलकी, मीरा कुपटकर, छाया अंजनकर, अपर्णा वराडपांडे सहित कई महिलाओं ने राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

बुढ़ापारा हनुमान मंदिर में मंडल के बुढ़ापारा केंद्र की महिलाएं हेमा पराड़कर, सौ घाटघे, श्रीमती केलकर, श्रीमती लोखंडे, ज्योति पवार, अनघा केरकशे, डाॅ. सुहासिनी पत्तलवार, सौ मोघे, प्रणिता नलगुंडवार ने आस्था काले के साथ 10-10 बार राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ किया। डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने रोहिणीपुरम स्थित राम मंदिर में 11-11 बार राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। संयोजिका अनुजा महाडिक के मार्गदर्शन में संध्या अनिल, नमिता शेष, ज्योति डोलस, दिव्या पात्रीकर, रश्मि डांगे, रंजना राजिमवाले, भावना राजिमवाले, प्रीति रणदीवे, प्रियंका राजपूत, सौम्या इंगले, चित्रा जावलेकर, सोनाली पंखराज , श्रीमती भाले सहित कई लोगों ने राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का 11- 11 पाठ किया।
चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने स्वामी आत्मानंद वार्ड के शीतला मंदिर में अक्षता पंडित, प्रीति शेष, स्वाती डबली, पल्लवी मुकादम, प्राची डोणगावकर, चारूशीला देव, मनीषा वरवंडकर, गौरी क्षीरसागर, सुषमा आप्टे, ज्योति पंडित, श्रीमती देशमुख, श्रीमती डबली, श्रीमती नेने, श्रीमती काळे, वर्तिका क्षीरसागर ने आध्यात्मिक समिति के अभियान को गति दी।

महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के अनुसार पहली बार इस अभियान से युवा केंद्र ने अपने आप को जोड़ा है। समिति के प्रमुख विनोद राखुंडे के नेतृत्व में शचिंद्र देशमुख, शुचिता देशमुख, मेघा पोतदार, संदीप देशपांडे, रीना बाबर ने राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। अवंती विहार केंद्र में इस अभियान को गीता हाटे के नेतृत्व में सुदेशना मेने, सुमिता भंडारी, कामिनी भंडारी, गीता दलाल, साधना कुलकर्णी, छाया महाजन, शुभदा चौधरी, संगीता, नीता भंडारी ने अभियान को आगे बढ़ाया।
वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने नंदा अगस्ती के नेतृत्व में अर्चना जतकर, श्रीमती सक्सेना सहित 10 महिलाओं ने राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने विश्वास जताया है कि अगले कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र मंडल के सभी केंद्र और विभिन्न समितियां समीपस्थ मंदिरों में जाकर सामूहिक राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ के अभियान को तीव्र गति प्रदान करेंगी। साथ ही इस अभियान में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के भी पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।