आज से शुरू हो रही मराठी क्लासेस की 19वीं बैच... समय पर ज्वाइन होकर जरुर उठाए मौके का लाभ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित मराठी स्पीकिंग क्लासेस की 19वीं बैच आज 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। पिछले 18 बैचों में शामिल होकर बड़ी संख्या में लोगों ने मराठी सीखी। राजधानी रायपुर ही नहीं अपितु छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ देश के कई शहरों और विदेश के भी कुछ प्रतिभागियों ने इस क्लासेस में शामिल होकर मराठी सीखी। बतादें कि महाराष्ट्र मंडळ अपनी संस्कृति को संजोए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है, इसी कड़ी में मंडल द्वारा मराठी स्पीकिंग क्लासेस चलाई जा रही है। जिसे लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
मराठी स्पीकिंग क्लासेस की प्रभारी पद्मजा लाड ने बताया कि शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय से लोगों के जुड़े होने के कारण क्लासेस रात में 9 से 10 बजे तक आनलाइन मोड पर चलाई जाती है। अब तक 18 बैच में बड़ी संख्या में लोगों ने क्लासेस ज्वाइन किया और मराठी सीखी। आज 1 अप्रैल से क्लासेस की 19वीं बैच शुरू हो रही है। किसी चीज को सीखने के लिए आधार का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है, इसलिए मैं सभी से चाहूंगी कि कोई भी प्रतिभागी प्रारंभिक क्लासेस मिस न करें। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो मुझसे -94077-01633 या 93408-05110 नंबर पर संपर्क करें। प्रारंभिक क्लासेस में हम ग्रामर पार्ट पर ज्यादा जोर देते है, और बिना ग्रामर के कोई भाषा सीख पाना मुश्किल है। ऐसे में सभी को प्रारंभिक क्लास जरूर ज्वाइन करना चाहिए।
महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय मधुकर काळे ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल, रायपुर विगत 88 वर्षों से मराठी संस्कृति और मराठी भाषा की रक्षा करता आ रहा है। अनेक लोगों की मराठी भाषा सीखने की इच्छा पूर्ण करने के लिए वर्ष 2021 में मंडल ने "मराठी स्पिकिंग क्लास" का प्रकल्प online mode में प्रारंभ किया है। इस प्रकल्प का लाभ हर आयु वर्ग के लोगों को मिल रहा है। क्लासेस की 19वीं बैच में जुड़ने वाले सभी प्रशिक्षुओं को मंडल की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।