दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शिशु आधार पंजीयन शिविर 4 अप्रैल को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में गुरुवार, 4 अप्रैल को शिशु आदार पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 0-5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीयन किया जाएगा।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 0 से 5 वर्ष तक के शिशुओं का आधार पंजीयन कराने के लिए स्कूल में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर गुरुवार, 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

स्कूल के सह प्रभारी पारितोष डोनगांवकर ने बताया कि शिशुओं के आधार पंजीयन के लिए बच्चों के माता-पिता में से किसी भी एक का आधार कार्ड पंजीयन के समय अनिवार्य होगा। वहीं शिशु का जन्म प्रमाण पत्र (नाम सहित) की मूल प्रति पंजीयन के समय लाना अनिवार्य है। इस शिविर के माध्यम से अपने बच्चों का आधार बनाकर आमजन शासन की योजना का लाभ ले सकते है।