दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में समर कैंप में 15 अप्रैल से.... ड्राइंग-पेटिंग के साथ जुम्बा की रहेगी धूम

रायपुर। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां प्रारंभ हो गई है। बोर्ड परीक्षाओं के बाद समर कैंप का आयोजन बच्चों का काफी आकर्षित करता है। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 15 अप्रैल से सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार समर कैंप में ड्राइंग, पेटिंग, म्यूजिक के साथ जुम्बा में बच्चे जमकर धमाल मचाएंगे।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में एक्सपर्ट शिक्षक बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। इस समर कैंप में स्कूल पढ़ने वाले बच्चों के साथ अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी भाग ले सकते है।

प्राचार्य ने बताया कि प्री प्राइमरी के बच्चों को ड्राइंग, आर्ट एडं क्राफ्ट बेस्ड एक्टिविटी कराई जाएगी। इसके साथ म्यूजिक, स्पोकन, खेलकूद प्राइमरी के बच्चों के लिए भी होगा। इस बार समर कैंप में बच्चों को जुम्बा भी सिखाया जाएगा।  

बतादें कि ज़ुम्बा एक शक्तिशाली व्यायाम है जिसमें केवल एक घंटे में 600 से 1,000 कैलोरी बर्न होती है। आपके पूरे शरीर को टोन करता है । आप उन जगहों पर पीड़ा महसूस कर सकते हैं जिनके बारे में आप कभी नहीं जानते थे, लेकिन इसके परिणाम मिलते हैं। ज़ुम्बा संपूर्ण शरीर की टोनिंग के लिए एक साथ कई अलग-अलग मांसपेशी समूहों को लक्षित करता है।