दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों द्वारा राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों की टीम ने शनिवार, 6 अप्रैल की शाम को राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का शहर के अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक पाठ किया। मंडल के इस आयोजन में जुड़ने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिव मंदिर, आरएमएस कॉलोनी, टैगोर नगर, बूढ़ा पारा हनुमान मंदिर, सुरेश्वर महादेव मंदिर, खम्हारडीह, शंकरनगर, देवेंद्र नगर हनुमान मंदिर में रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष ने बताया कि शनिवार शाम को महाराष्ट्र मंडल अपने समस्त केंद्रों के माध्यम से राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करता है। 6 अप्रैल को सिविल लाइन केन्द्र की ओर से रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया गया। इसमें वैजयंती मायस्कर, शोभा जोशी, जयश्री केळकर, लीना केळकर, सुधा औरंगाबादकरविजया, सुनंदा खानखोजे, मंजिरी गोविलकर, कल्पना पटवर्धनऋतिका पटवर्धन, मीना विभूते, शशि, प्रीति, राजश्री प्रमुख रुप से शामिल हुए।

आध्यात्मिक समिति की दिव्या पात्रीकर ने बताया कि देंवेंद्र नगर केंद्र द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्त्रोत पाठ में महिलाओं में उत्साह देखा गया। यहां सविता भागडीकर, साक्षी टोले, भारती देवणकर, हर्षदा, श्वेता सांयकर, शीतल प्रमुख रुप से शामिल हुई। वहीं रोहणीपुरम केंद्र द्वारा आयोजन पाठ में शताब्दी पांडे, श्यामल जोशी, अल्का कुलकर्णी, वंदना काले, अपर्णा वरारपांडे शामिल हुई।

बूढ़ापारा केंद्र द्वारा राम रक्षा स्तोत्र  और हनुमान चालीसा का बूढ़ापारा हनुमान मंदिर में 9-9 बार पाठ किया गया। जिसमें सुनीता साठे, सुचित्रा देशपांडे, सुचिता काले, आशा नायडू, अंजली नलगुंडवार, ज्योति पवार, अनघा करकशेसुहासिनी पट्टलवार और  भारती घाटगे प्रमुख रुप से उपस्थित रहीं।  वहीं कोटा केन्द्र में कुसुम मलेवार के घर पर  प्रीती यादव, माधुरी इंगोले, कल्याणी, वंदना कालमेघ, विदुला, वर्षा चोपकर, वसंत मलेवार ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ शंकर नगर केंद्र में अनुपमा नलगुंडवारअंकित नलगुंडवार, दर्शना नलगुंडवार एवं अन्य भक्तगण शामिल हुए।

मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने विश्वास जताया है कि अगले कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र मंडल के सभी केंद्र और विभिन्न समितियां समीपस्थ मंदिरों में जाकर सामूहिक राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ के अभियान को तीव्र गति प्रदान करेंगी। साथ ही इस अभियान में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के भी पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।