दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पं. विजय शंकर मेहता को महाराष्ट्र मंडल आने का निमंत्रण दिया अध्यक्ष काले ने

रायपुर। मध्य भारत के सुप्रसिद्ध जीवन प्रबंधन के गुरु और कथावाचक पंडित विजय शंकर मेहता से हाल ही में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने मुलाकात की। काले ने पंडित मेहता को चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन को देखने के लिए आमंत्रित भी किया। 
 
जनप्रतिनिधि मनोज प्रजापति के निवास पर प्रवचन देने के लिए पहुंचे पं. मेहता को काले ने महाराष्ट्र मंडल की समूची जानकारी दी। साथ ही मंडल के 89 साल के इतिहास और सेवाभावी कार्यों पर चर्चा की। पं. विजय शंकर मेहता ने मंडल के गौरवशाली इतिहास व विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहे सेवाभावी कार्यों को ध्यान से सुना और उन्होंने और महाराष्ट्र मंडल की प्रशंसा की।
 
सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी के साथ मंडल अध्यक्ष अजय काले ने पं. मेहता का सूत माला, शाल- श्रीफल से सम्मानित किया। पं. मेहता ने काले के निमंत्रण पर कहा कि वह जल्दी ही महाराष्ट्र मंडल आएंगे और इसकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी। समाजसेवी मुकेश शाह और शिवनारायण मुंदड़ा भी अजय काले और रविंद्र ठेंगड़ी के साथ पं. मेहता से मुलाकात के समय साथ में थे।