दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के स्टाफ ने लिया मतदान का शपथ

 रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार, 12 अप्रैल को महाराष्ट्र मंडल और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के समस्त स्टाफ ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आह्वान पर स्कूल के सभी शिक्षकों ने शत प्रतिशत मतदान करने औऱ अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। यह शपथ आज सुबह 10.30 बजे एक साथ ली गई। आयोग के निर्देश पर संत ज्ञानेश्वर स्कूल के साथ सभी स्कूलों में इस शपथ का आयोजन किया गया।

महाराष्ट्र मंडळ की लेखा प्रबंधक बीएन नायडू ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास द्वारा आए परिपत्र का पालन करते हुए महाराष्ट्र मंडल परिसर में सभी कर्मचारिपयों ने शत प्रतिशत मतदान और निष्पक्ष मतदान को लेकर शपथ ली। वहीं सभी ने इस बात का भी संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।