संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शुरू हुआ समर कैंप.... रोटरी क्लब ने स्कूल को दिया वाटर कूलर
2024-04-15 11:51 AM
403
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में सोमवार को सुबह समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब की महिला विंग की अध्यक्ष मोनिका जग्गी ने किया। अध्यक्ष आरटीएन मोनिका जग्गी ने रोटरी क्लब की ओर से स्कूल को वाटर कूलर समर्पित किया और इसका उद्घाटन रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब की कोषाध्यक्ष निधि ठक्कर तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर हरलीन सिंबल के साथ महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले व कार्यकारिणी सदस्य गीता दलाल भी उपस्थित रहीं।
समर कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोनिका जग्गी ने द्वीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। शिक्षकों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षिका भारती सहगल ने परंपरागत तरीके से सूतमाला पहनाकर सभी अतिथियों का सम्मान किया।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। गीता दलाल और विशाखा तोपखानेवाले ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य अतिथि का जीवन परिचय देने के बाद साथ उनका उद्बोधन हुआ। इसी के साथ ही समर क्लासेस का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अपर्णा अठाले और आराधना लाल ने किया गया। अतिथि का जीवन परिचय शिखा शर्मा ने दिया। तृप्ति अग्निहोत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि को मोनिका को प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम का समापन किया।