दिव्य महाराष्ट्र मंडल

समर कैंप को एंजाय कर रहे बच्चे... जुम्बा को लेकर सभी में उत्साह

रायपुर। गर्मियों की छुट्टियां हो और बच्चे समर कैंप का आनंद न उठाए ऐसा हो ही नहीं सकता है। समर कैंप का नाम सुनते ही बच्चों को ढेर सारी मस्ती, एंजाय, मनोरंजन के साथ कुछ नया सीखने का मन करता है। संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 15 अप्रैल से शुरु हुए समर कैंप में बच्चों ने खूब मस्ती की। वहीं जुम्बा डांस ने बच्चों के उत्साह को दोगुना कर दिया।

चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में गर्मियों की छुट्टियां लगने के बाद बच्चों के लिए समर कैंप का आय़ोजन किया जा रहा है। 15 से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस समर कैंप में कई तरह की एक्टिविटी बच्चों को कराई जा रही है।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताता कि शिक्षिका सुरेखा नाईक और हार्डिका बाम्बेडे बच्चों को जुम्बा सीखा रही है। वहीं भारती सहगल और अस्मिता कुसरे बच्चों को म्यूजिक इंस्टूमेंट चलाना सीखा रहे है। खेलकूद का जिम्मा शिक्षिका दामिनी साहू और शैफाली ठाकुर के पास है। शिखा शर्मा, सुदेवी विश्वास, हनुमान कन्नौजे, विनीता सुंदरानी, रिद्धी विधानी, सिखा सूद, स्तुति राबिनसन और पूजा चौहान भी बच्चों को कुछ न कुछ नया सीखाने में जुटी हुई है।