दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की महा आरती

रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में 19 अप्रैल को शाम 7:00 बजे हिंदवी स्वराज के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की महा आरती की जाएगी। इस अवसर पर शिवाजी महाराज की वीर गाथाओं पर भी चर्चा की जाएगी। 
युवा समिति के प्रभारी विनोद राखुंडे ने बताया की प्रति माह 19 तारीख को शिवाजी महाराज की महा आरती की जाती है और हर बार मंडल के वरिष्ठ आजीवन सभासद उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं और घटनाओं का जीवंत वर्णन कहते हैं। इनमें ज्यादातर जानकारी ऐसी होती है जिनके बारे में न तो हम सुने होते हैं, न ही कहीं पढ़े। महा आरती में महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासदों के अलावा अनेक समाजों की भी उपस्थित होगी। इस मौके पर उन्होंने आमजनों से बड़ी संख्या में उपस्थिति का आह्वान भी किया है। 
मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि महा आरती व प्रसाद वितरण के बाद उपस्थित जनों को शत- प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी। मंडल अतिशीघ्र मतदाता जागरूकता अभियान शुरू कर रहा है। इस अभियान की पहली कड़ी इस पहल को माना जा सकता है।