महाराष्ट्र मंडळ में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 28 अप्रैल को... विभिन्न जांचों से कई प्रकार के कैंसर का लगाया जा सकेगा पता
2024-04-18 05:06 PM
417
रायपुर। आपको अगर बहुत अधिक थकावट महसूस होती है और आराम करने के बाद भी राहत नहीं मिलती। या आपकी त्वचा के अंदर गांठ जैसा महसूस होता है. त्वचा मोटी होती है। अचानक वजन बढ़ रहा है या कम हो रहा है। अगर आपके मुंह में छाले हैं, जो काफी समय से ठीक ही नहीं हो रहे हैं। आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही ती है, तो आप सावधान हो जाइए। यह कैंसर के प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं। सही समय में जांच और उचित परामर्श से आपको लाभ अवश्य मिलेगा।
अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडळ रायपुर बालको मेडिकल सेंटर के साथ मिलकर 28 अप्रैल, रविवार को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ रायपुर में सुबह 20 बजे से एक दिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर लगा रहा है। जिसमें पहुंचकर आप अपने पूरे शरीर की जांच करा सकते हैं और आवश्यकतानुसार एक्सपर्ट से उचित परामर्श लेकर अपना इलाज सही समय पर शुरू कर सकते हैं।
महाराष्ट्र मंडळ के स्वास्थ्य समिति के प्रभारी अऱविंद जोशी ने बताया कि बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर (अटल नगर) में कैंसर का बड़ा अस्पताल है। इनके सहयोग से हम 28 अप्रैल को महाराष्ट्र मंडळ में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आय़ोजन कर रहे हैं। सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जोशी ने आमजनों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।
बालको मेडिकल सेंटर के विजेंद्र साहू के अनुसार बालको मेडिकल सेंटर की ओर से कैंसर सर्जन डा. नुपूर मिश्रा शिविर में उपस्थित होकर कैंसर से संबंधित निःशुल्क परामर्श देगी। शिविर में मेमोग्राफी की जांच होगी, जिसमें स्तन कैंसर का जीरो स्टेज में पता लगाया जाता है। वहीं पेरस्मीयर में बच्चेदानी के मुंह में कैंसर की जांच की जाएगी। ब्रश साईटोलाजी में मुंह के कैंसर की जांच होगी। वहीं एफएनएसी के जरिए शरीर के किसी भी अंग में गांठ से सुई की जांच से पता लगाया जा सकेगा।