दिव्य महाराष्ट्र मंडल

कोरियोग्राफर धीरज बच्चों को सीखा रहे बैली और सालसा के स्टेप्स

रायपुर। संत ज्ञानेश्वर स्कूल में चल रहे समर कैंप में बच्चों को कोरियोग्राफर धीरज धर दीवान बच्चों को सालसा, बैली और बालीवुड फिल्मों के गीतों के स्टेप्स सीखा रहे है। धीरज के समर कैंप ज्वाइन करने के साथ बच्चों के साथ शिक्षिकों में भी डांस स्टेप्स सीखने को लेकर उत्साह दोगुना हो गया। 
महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में इन दिनों समर कैंप चलाया जा रहा है। समर कैंप में बच्चे पूरे उत्साह के साथ शामिल हो रहे है। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल की शिक्षिका शिवानी सिंह, मेघा जैन, वर्षा गिरीभट्ट और चित्रा जाउलकर मिलकर बच्चों को जुंबा और डांस का अभ्यास करा है। जुंबा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। 
प्राचार्य ने आगे बताया कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चे एकेडमिक पार्ट छोड़कर एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज पर ज्यादा ध्यान लगाते है। ऐसे में हम बच्चों को जुंबा, सालसा, बैली डांस और बालीवुड के गीतों में डांस का अभ्यास करा रहे है। बच्चे डांस के स्टेप्स को और अच्छे से सीखें इसलिए हमने मुंबई से लौटे कोरियोग्राफर धीरज धर दीवान को बुलवाया है। वे बच्चों को डांस के बेहतरीन स्टेप्स सीखा रहे है। धीरज के कैंप में आने के बाद बच्चों के साथ शिक्षिकाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। 
कोरियोग्राफर धीरज धर दीवान ने कहा कि मैं पिछले वर्ष भी प्राचार्य महोदय के कहने पर यहां आया था। इस बार भी बच्चों को डांस के स्टेप्स सीखाने के लिए आया है। ऐसे तो मैं तेलीबांधा में रूटीन क्लासेस लगाता हूं। यहां आकर मुझे अच्छा लगता है।