दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी समाज की महिलाओं ने मनाया चैत्र गौरी हल्दी कुंकू.. गीत संगीत और नृत्य से सजीं महफिल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकरनगर केंद्र की महिलाओं ने बाल वाचनालय व उद्यान में चैत्रगौरी हल्दी कुंकू धूमधाम से मनाया। मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, शुभदा गिरजे, निर्मला पिंपले और साक्षी टोले ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शंकर नगर महिला केंद्र की संयोजिका रैना पुराणिक ने बताया कि चैत्र गौरी हल्दी कुंकू में महिलाओं ने नृत्य, गीत के साथ कई मनोरंजक गेम्स खेले।कार्यक्रम में शुभदा गिजरे ने गीत प्रस्तुत किया। मेधा कोतवालीवाले ने 'चैत्रा ची माहिती' गीत प्रस्तुत किया। मधुरा, लीना, कविता, मेधा, वैशाली, सपना, तोषिका, लक्ष्मी, वर्षा, स्मिता और मनीषा ने ‘पंख नवे गगन नवे’ ग्रुप सांग गाया। 

गायत्री कोतवालीवाले ने राम स्तुति की भक्तिमय प्रस्तुति दी। इसके उपरांत कविता लांजेवार ने 'चैत्रांगण माहिती' प्रस्तुत किया। मधुरा, लीना, कविता, मेधा, वैशाली, सपना, तोषिका, लक्ष्मी और वर्षा  ने ‘नाच ग घुमा’ की शानदार प्रस्तुति दी। स्मिता और मनीषा के फनी डांस ने तालियां बटोरीं। लीना मजुमदार व मधुरा भागवत रखुमाई रखुमाई गीत और वैशाली निमजे एकल नाटक से छा गईं। 

अंत में मधुरा, लीना, कविता, मेधा, वैशाली, सपना, तोशिका, लक्ष्मी और वर्षा ने संयुक्त रुप से गोंधल डांस प्रस्तुत किया। इस मौके पर गीत- संगीत के बाद मुख्य अतिथि विशाखा तोपखानेवाले ने अपने उद्बोधन से सभी को प्रोत्साहित किया। इस बीच महिलाओं के बीच इंडोर गेम्स हुए। आभार प्रदर्शन मधुरा भागवत ने  किया।