दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ में चैत्रगौरी हल्दी कुंकू और भजन प्रतियोगिता 22 अप्रैल को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के अवंति विहार, शंकर नगर और देवेन्द्र नगर महिला केंद्र द्वारा  चैत्र गौरी हल्दी कुंकू और भजन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार, 22 अप्रैल को शाम 5 बजे से चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ में किया जा रहा है। भजन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडळ के सभी महिला केंद्र की महिलाएं भाग ले सकती है।

कार्यक्रम की संयोजिका संगीता राजिमवाले, सुदेशना मेने और साक्षी टोले ने बताया कि अवंति विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र द्वारा संयुक्त रुप से द्वारा  चैत्र गौरी हल्दी कुंकू और भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। भजन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडळ के सभी केंद्र की महिलाएं शामिल हो सकती है। भजन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीम को भजन के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र से कम से कम पांच और अधिकतम 10 महिलाओं की टीम स्पर्धा में भाग लेने के लिए अनिवार्य होगी।

महाराष्ट्र मंडळ के सभी 15 महिला केंद्र की महिलाओं ने आयोजकों ने अनुरोध किया है कि स्पर्धा में भाग लेने  के लिए अपने केन्द्रों के भजन मंडली के सदस्यों के नाम संगीता राजिमवाले  9516535706, सुदेशना मेने 9754996050 और साक्षी टोले  9425506762 को फोन कर आवश्यक रुप से सूचित करें।