दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल ने हनुमान मंदिर में की महा आरती

रायपुर। तात्यापारा चौक स्थित हनुमान मंदिर में महाराष्ट्र मंडल की ओर से राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु जुटे। तत्पश्चात प्रत्येक भक्त के हाथों पर दीया देकर महा आरती की गई।महाराष्ट्र मंडल और हनुमान मंदिर समिति की कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष ने बताया कि मंडल सचिव चेतन दंडवते की अगुवाई में बड़ी संख्या में मंडल के सभासदों संग भक्तों ने राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
 
महा आरती के बाद भक्तों को भांति- भांति के प्रसाद वितरित किए गए। हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले  व महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने इस सफल आयोजन के लिए समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।