दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए सभी बच्चे...महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम उत्साहजनक

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बुधवार को स्थानीय कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्थानीय कक्षाओं के परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी बच्चे अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हुए। 

प्राचार्य के अनुसार कक्षा 11वीं गणित में अनम बानो  97.60 प्रतिशत, सुहानी सिंह 96.40 और हर्षित साहू ने 93.40 फीसदी प्राप्त किया। इसी तरह 11वीं जीव विज्ञान में वैभवी वैष्णव 97.20, अनुष्का तिवारी 85.40 और तान्या पैणने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तीर्ण हुए। 11वीं कॉमर्स में रुद्र प्रताप साहू ने 97.40, रुचिका साहू 96 और नेहा साहू  95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 11वीं आर्टस् में दीपिका गांधी, स्वाति खट्टर और अफराज खान ने बाजी मारी। 

9वीं में बर्षा परीडा 99.83, पूर्वी साहू 99.30 प्रतिशत और खुशी यादव 97 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुईं। 8वीं में बिश्वजीत परीडा 97.80, टीना साहू 96 और कृष्ण कुमार मलिक ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 7वीं में नितीश तिवारी 98.4, हितांशी बहेसवार 97.4 और दीपिका यादव 96.8 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुई। छठवीं में रिद्धि साहू 97, सृष्टि ठाकुर  94 और मुस्कान यादव 92 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुईं। 

उन्होंने आगे बताया कि पांचवीं में तुषार भाई 99, प्रतिमा दास 98.77 और प्रियंका निषाद 98.66 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुए। चौथी में डी अंजलि राव 97, अर्पिता पी ठाकुर  96.30 और चंद्रराभा साहू  96.30 प्रतिशत, ख्याति प्रधान 96 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुईं। इसी तरह तीसरी में भावना चेलक 98:00, हिमानी साहू 96.60 और लावण्या गिरीभट्ट 94.30 प्रतिशत के साथ पास हुईं। दूसरी में मोक्ष साहू और मानवी चेलक ने 99.50 प्रतिशत और लावण्या गावडे ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कक्षा पहली के अथर्व ठेकवार 100 प्रतिशत, नैतिक साहू 99.30 और दिव्यांशी साहू 97.50 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण हुए