दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राजेश मूणत को जन्मदिन पर महाराष्ट्र मंडल ने दी बधाई

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत को उनकी 61में सालगिरह पर महाराष्ट्र मंडल ने बधाई और शुभकामनाएं दी। राजेश मूणत ने मंडल के पदाधिकारी से मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई देने पर आभार व्यक्त किया। 
 
अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने मूणत को महाराष्ट्र मंडल आने का निमंत्रण दिया। साथ ही भविष्य में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक क्षेत्र में और भी बड़ी सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी। काले के साथ महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समन्वय शाखा प्रभारी विवेक गनोदवाले, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी एवं दिव्य महाराष्ट्र मंडल के कुणाल दत्त मिश्रा भी उपस्थित रहे।