दिव्य महाराष्ट्र मंडल

चौबे कालोनी केंद्र ने मनाया चैत्र गौरी हल्दी कुंकू... मंडल के अन्नपूर्णाओं का किया सम्मान

रायपुर। राजधानी रायपुर के मराठी समाज की महिलाओं अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए चैत्र गौरी हल्दी कुंकू धूमधाम से मना रही है। सौभाग्य के प्रतीक इस उत्सव में महिलाओं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। महाराष्ट्र मंडल की सभी महिला केंद्रों में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीते दिनों चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन मनाया गया।

चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने चैत्र गौरी हल्दी कुंकू उत्सव के साथ 1 मई यानी महाराष्ट्र दिवस भी मनाया। अष्टविनायक, पंढरपुर के विठ्ठल रखुमाई, शेगांव के गजानन महाराज को महाराष्ट्र दर्शन में सजाया गया। जो काफी मनोहारी था। जिसे संध्या हिशीकर, सौ. गौरी क्षीरसागर और सौ. पल्लवी मुकादम ने बहुत सुंदर सजावट की थी। महिलाओं ने मनोरंजन के लिए बलून वाला गेम भी खेला। जिसमें रोहिणी नेने प्रथम, अर्चना मुकादम द्वितीय और अंजली वैद्य तृतीय स्थान पर रहीं। चूड़ी वाले गेम मे क्षता पंडित प्रथम, संध्या पांडे द्वितीय और चारू शिला देव तृतीय स्थान पर रहीं।

अक्षता पंडित ने आगे बताया कि चैत्र  गौरी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी कुंकू लगाकर शुभकामनाएं दी। वहीं मजदूर दिवस के मौके पर मंडल के मेस में सभी अन्नपूर्णाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल की वरिष्ठ सदस्य अपर्णा काळेले, अभया जोगळेकर, चारूशिला देव, रोहिणी नेने, स्वाती डबली, डा. अंजलि वैद्य, पल्लवी मुकादम, गौरी क्षीरसागर, मनीषा वरवंडकर, प्रमोदनी ताई देशमुख, अल्का मराठे, प्रीति शेष, संध्या पांडे, संध्या हिशीकर सहित 25 से अधिक सदस्य शामिल हुए।