दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ की पहलः मंदिरों में हुआ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की आध्यात्मिक समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र पाठ में लोगों की उपस्थिति बढ़ती जा रही है। इस शनिवार को मंडल की अवंति विहार केंद्र द्वारा श्रीहनुमान मंदिर विजय नगर चौक, अवनि एवेन्यू, दलदल सिवनी और बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र मंडळ के सदस्यों के साथ मंदिर आने वाले अन्य भक्तों ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

 
महाराष्ट्र मंडळ के आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काळे ने बताया कि मंडल के सभी महिला केंद्रों द्वारा हर शनिवार को राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ किया जा रहा है। आयोजन में केंद्रों में सहभागिता बढ़ती जा रही है। अवंति  विहार केंद्र की महिलाओं ने श्रीहनुमान मंदिर, विजय नगर चौक में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान अनिता ताई, अनघा ताई, नीता, नंदिता, संगीता और गीता ह्यानी ने रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। वहीं अमन, डिंपल, किरण, दिपाली, मानवी व  नीलेश, मुलानी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 
 
 
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि बूढ़ापारा महिला केंद्र की टीम ने बूढ़ापारा स्थित श्रीहनुमान मंदिर में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान प्रणिता नलगुंडवार, अंजलि नलगुंडवार, ललिता बाई लोखंडे, रीता लोखंडे, वैष्णवी भोसले, पंडित दिलीप शर्मा, पिंकी शर्मा, आस्था काळे और हेमा पराडकर सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। 
 

 
तोपखानेवाले ने आगे बताया कि अवनि एवेन्यू, दलदल सिवनी में रेणुका पुराणिक के मार्गदर्शन में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान विशाखा दुबे, वंदना परमार, मौसमी पोतदार, वर्षा तिवारी, कल्पना राव, मित्तल, प्रीति शर्मा, शीतल तालेगांवकर और प्रतिभा गर्ग सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। वहीं शंकर नगर केंद्र की महिलाएं भी रक्षा पाठ हनुमान चालीसा पाठ के लिए जुटी। इस दौरान रैणा पुराणिक, मधुरा भागवत और कविता लांजेवार प्रमुख रुप से शामिल थीं।