महाराष्ट्र मंडल कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की बैठक 23 मई को
2024-05-21 08:08 PM
422
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वार्षिक सामान्य सभा (एजीएम) 26 मई को सुबह 9:00 बजे होगी। कोरम के अभाव में नियमानुसार बैठक 30 मिनट के लिए आगे बढ़ाई जाएगी। तत्पश्चात 9:30 बजे शुरू होनी वाली बैठक के लिए कोरम की आवश्यकता नहीं होगी।
सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि एजीएम में गत वर्ष हुए आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर अनुमोदन कराया जाएगा। साथ ही गत वर्ष हुई गतिविधियों, कार्यक्रमों और प्रकल्पों की जानकारी दी जाएगी और भावी सेवाभावी कार्यों और योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
उपाध्यक्ष श्यामसुंदर खंगन ने बताया कि 23 मई को शाम 6:00 बजे कार्यकारिणी सदस्यों व विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई है। बैठक में सामान्य सभा की तैयारियों और विषयवस्तु पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पदाधिकारियों से भी सुझाव लिए जाएंगे।