दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ के आनलाइन योग शिविर में रोज जुड़ रहे नये लोग

रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ की योग समिति द्वारा लोगों को आनलाइन योग सिखाया जा रहा है। गुगल मीट में चल रही आनलाइन क्लास में प्रतिदिन जुड़कर लोग नियमित रुप से योग का अभ्यास कर रहे है। अभी योग शिविर में प्रतिदिन 12 से 15 लोग जुड़ते है। तथा लोगों को इसका फायदा भी मिल रही है।

महाराष्ट्र मंडळ के योग समिति की प्रभारी आस्था काळे ने बताया कि करें योग रहे निरोग थीम पर प्रतिदिन योग की आनलाइन क्लासेस सुबह 6.15 से 7.15 तक चलती है।  एक दिन पूर्व ही शिविर में होने वाले आसन की डिटेल वाट्सएप में शेयर कर दी जाती है। शुक्रवार को वार्मअप, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया गया। शुक्रवार की क्लास में 12 लोग जुड़े थे। 

काळे ने आगे बताया कि वहीं एक दिन पूर्व गुरुवार  पित्तदोष को शांत करने वाले आसन  कराए गए। जिसमें जिसमें वॉर्म अप, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद शताब्दी पांडे ने कहा कि योग का सेशन पित्त की समस्या को दूर करने के लिए काफी लाभदायक रहा। मुझे पैरों की जकड़न में काफी राहत महसूस हो रही है।

नियमित रुप से योग कर रही प्रणिता नलगुंडवार ने कहा कि योग का सेशन में स्मरण शक्ति कैसे बढ़ाई जाए, कफ को दूर करने के आसान और पॉजिटिव थिंकिंग रखने के लिए काफी लाभकारी है। नियमित योग से हमें काफी लाभ मिल रहा है।  मंडळ की सदस्य दीपांजलि भालेऱाव ने कहा कि मैं नियमित रुप से प्रतिदिन योग की आनलाइन क्लासेस ज्वाइन कर रही हूं। इन आसनों को करने के बाद दिन भर ताजगी महसूस होती है।