दिव्य महाराष्ट्र मंडल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे और हमें भेजे फोटो, दिव्य महाराष्ट्र मंडळ न्यूज़ पोर्टल में होंगे प्रकाशित

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति ने अपने सदस्यों और लोगों से पौधे लगाने की अपील की है। पर्यावरण समिति की मार्गदर्शक गीता दलाल ने कहा है कि महाराष्ट्र मंडळ वर्षभर पौधारोपण और जन जागरुकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन स्कूलों और कालेजों में करती है। 
 
महाराष्ट्र मंडळ के दिव्य महाराष्ट्र मंडल ने आमजनों से अपील की है कि वे अपने घर, गार्डन, खुले स्थानों पर पौधे जरूर लगाएं। गीता ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण समिति प्रतिवर्षानुसार पौधारोपण करेंगी। मंडळ द्वारा संचालित दिव्य महाराष्ट्र मंडळ वेब पोर्टल ने भी इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। मंडळ के सभी सदस्य और अन्य लोग अपने- अपने घरों, गार्डन, या खुले स्थानों पर पौधे लगाएं और पौधे रोपते हुए अपनी एक फोटो हमें 9425566881 और 9406050554 नंबर पर भेजें। हम आपकी फोटो को वेब पोर्टल पर स्थान देंगे। 
 
गीता दलाल ने आगे बताया कि इसी तरह पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए ‘पर्यावरण के प्रति हमारा दायित्व' विषय पर पेंटिंग और लेख स्पर्धा आयोजित जाएगी। बच्चे इस विषय पर पेंटिंग बनाकर या लेख लिखकर (मोबाइल फोन पर हिंदी में टाइप किया हुआ) हमें भेज सकते हैं। इसे भी हम वेब पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे। इस पहल से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, दायित्वों के प्रति गंभीरता आएगी। साथ ही उनकी प्रतिभा भी उभरकर सामने आएगी।