21 सप्ताह से जारी हैं राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा पाठ... मंदिरों में जुट रही भीड़
रायपुर। सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडळ अपनी आध्यात्मिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 21 सप्ताह से लगातार हर शनिवार को अपने 15 महिला केंद्रों के पास स्थित मंदिरों में पहुंच राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ कर रहा है। मंडळ की आध्यात्मिक समिति को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 25 मई को भी शहर के वल्लभनगर, बूढ़ापारा, अमलीडीह, अंवती विहार, दलदल सिवनी मोवा में महिलाओं ने राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का पाठ किया।

महाराष्ट्र मंडळ की आध्यात्मिक समिति की प्रभारी आस्था काळे ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काळे के निर्देश पर मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा चलाए जा रहे राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ अभियान से लगातार लोग जुड़ रहे है। समिति की ओर से प्रति शनिवार राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा पाठ का सिलसिला 21 सप्ताह से लगातार जारी है।

शनिवार, 25 मई को मंडल के पांच केंद्रों में राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा पाठ किया गया। अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने नर्मदेश्वर मंदिर में 11 बार राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं वल्लभनगर महिला केंद्र द्वारा साई बाबा मंदिर वल्लभ नगर में पाठ किया गया। इस दौरान गीता रावत, लता दुबे, लक्ष्मी आत्मपूज्य, नलिनी काळे, गीता शाह, कुमारी सोनी, सुधा सक्सेना, सरला, सुलु हर्दीकर, शांति साहू, अर्चना जतकर, शुभदा अगस्ती, सुशीला शुक्ला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित थीं।

आस्था ने आगे बताया कि दलदल सिवनी कालोनी मोवा में रेणुका पुराणिक के मार्गदर्शन में राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस दौरान विशाखा दुबे, वंदना परमार, वर्षा तिवारी प्रमुख रुप से उपस्थित थीं। अवंती विहार विरासत अपार्टमेंट हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर में शाम 7 बजे रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक एवं श्रीराम स्तुति की गई। इस दौरान भारती, जागृति, शुभदा, स्वप्निता, संयोगीता, महक , सुनीता प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।

आस्था काळे ने बताया कि राजधानी के बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में अभियान के शुरूआत से लगातार राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा पाठ का पाठ किया जा रहा है। यहां हर शनिवार को अच्छी संख्या में महिलाएं जुटती है। शनिवार 25 मई को यहां 8 बार राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस अवसर पर सुहानिसी पट्टलवार, सविता साठे, ज्योति पवार, हेमा पराड़कर, प्रणिता नलगुंडवार, अंजली नलगुंडवार, सौ मोघे, पिंकी शर्मा, नित्या शिंदे, अनिता शिंदे और पंडित प्रदीप शर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित थे।