दिव्य महाराष्ट्र मंडल

प्रतिभा सम्मान समारोह में मंत्री बृजमोहन के हाथों सम्मानित हुए एसडीवी के बच्चे

रायपुर। सिंघी काउंसिल आफ इंडिया की ओर से 25 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन विधानसभा रोड स्थित अंबुजा सिटी सेंटर माल में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंधी काउसिंल आफ इंडिया के छत्तीसगढ़ ईकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने की। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। 
 
प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन कर्ता अनिल जोतसिंघानी ने बताया कि सीजी और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल थे। अध्यक्षता  सिंधी काउसिंल आफ इंडिया के छत्तीसगढ़ ईकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने की। कार्यक्रम में बतौर गेस्ट स्पीकर शिक्षाविद् डा. जवाहर सूरी सेठी, डा. संदीप गांधी, मुकेश शाह और नेशनल मोटीवेशनल स्पीकर अलक्षेंद्र मोगरे उपस्थित थे। 
 
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि आयोजन में स्कूल के योगेश यादव, श्रृति बंजारे, नैंसी सचदेव, श्रद्धा इशहरे और जिया रमानी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मानित किया गया।