राजधानी के इस स्कूल में कामर्स की पढ़ाई इतनी अच्छी कि अन्य विषयों से ज्यादा कामर्स से स्टूडेंट्स
2024-05-27 03:23 PM
738
रायपुर। राजधानी के अलग-अलग स्कूल अलग-अलग विषय की पढ़ाई के लिए जाने जाते है। कुछ ने अपनी पहचान साइंस तो कुछ ने मैथ्य के लिए बनाई है, वहीं राजधानी में एक स्कूल ऐसा भी है जहां कामर्स की पढ़ाई काफी अच्छी होती है। बीते वर्ष इस स्कूल के दो बच्चों ने मैरिट में स्थान बनाया। वहीं इस वर्ष भी इस स्कूल के बच्चों ने कामर्स में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।
जी हां. हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित, प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल की। संत ज्ञानेश्वर स्कूल में कामर्स की पढ़ाई करने वाले बच्चों की संख्या अन्य विषयों की तुलना में अधिक है। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि निःसंदेह स्कूल में कामर्स की पढ़ाई काफी अच्छी है। कामर्स में इस वर्ष 70 बच्चों ने प्रवेश ले लिया है। जिसमें से 20 बच्चे बाहर के स्कूलों से यहां आए है। वहीं साइंस की फैक्लटी भी अच्छी है। सांइस में भी प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या कम नहीं है। इस वर्ष 40 बच्चों ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए सांइंस विषय चुना है।
प्राचार्य ने बताया कि शाला में प्रवेश को लेकर अभिभावकों में उत्साह बना हुआ है। आज भी परिजनों का काफी भीड़ स्कूल में थी, जिसे देखते हुए प्रवेश तिथि 5 जून तक कर दी गई है। शाला में बच्चों की संख्या बढ़ती है तो कक्षाएं और फैक्लटी दोनों बढ़ाई जाएगी। ताकि हम बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकें।