महाराष्ट्र मंडल में स्वतंत्र्य वीर सावरकर जयंती पर व्याख्यान 28 मई को
2024-05-27 06:57 PM
416
रायपुर। स्वतंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जयंती पर मंगलवार, 28 मई को शाम 6:30 बजे महाराष्ट्र मंडल में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया है। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रफुल्ल पेंडसे बतौर मुख्य वक्ता होंगे। प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ डॉ. तोपलाल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि सावरकर जयंती पर महाराष्ट्र मंडल भवन के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रफुल्ल पेंडसे वीर सावरकर के जीवन के उन पहलुओं और घटनाओं पर चर्चा करेंगे, जिन पर आमतौर पर हमारा ध्यान नहीं जाता। लेकिन ये महत्वपूर्ण होने के साथ आज भी प्रासंगिक हैं। इसी तरह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोपलाल वर्मा होंगे। वे सावरकर के व्यक्तित्व व विचारों पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खासकर राजनीतिक परिदृश्य में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा करेंगे। अध्यक्ष अजय काले व कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों से उपस्थिति का आह्वान किया है।