दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राम रक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा पाठ अभियान जारी... डंगनिया और बूढ़ापारा केंद्र ने किया पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति का राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा पाठ अभियान लगातार जारी है। महाराष्ट्र मंडल के अनेक केंद्रों की महिला सदस्यों ने इस शनिवार शाम को भी समीपस्थ मंदिरों में पहुंचकर राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का कई बार पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति  की प्रमुख आस्था काळे ने बताया कि अभियान के 22वें सप्ताह भी लोगों में उत्साह बना रहा। भीषण गर्मी और शाम के वक्त चल रही गर्म हवाओं के बाद भी मंडळ की महिला केंद्रों की टीम समीपस्थ मंदिर पहुंच राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने 12 बार राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अनुभा जाउळकर, अनामिका महाजन, शुभांगी रुद्रजवार, सरोज परहाड, ज्योति डोळस, श्रध्दा देशमुख, रश्मि डांगे, प्रियंका राजपूत, नमिता शेष, रंजना राजीमवाले, भावना राजीमवाले, श्रध्दा मरघडे  प्रमुख रुप से उपस्थित थीं। वहीं दूसरी ओर बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा हनुमान मंदिर में पहुंच राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।  इस दौरान प्रणिता नलगुडवार, अंजलि नलगुंडवार, ज्योति पवार, डा. सुहासिनी पट्टलवार, श्रीमती लोखंडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।