दिव्य महाराष्ट्र मंडल

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लोकपाल बने डा. जेएस उरकुरकर

रायपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC की ओर से जारी दिशा निर्देशों का परिपाचन करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए डा. जेएस उरकुरकर को लोकपाल नियुक्त कर दिया गया है। डा. उरकुरकर वरिष्ठ कृषि विज्ञानी और महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सभा सद है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व संचालक अनुसंधान सेवाएं एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक डा. जेएस उरकुरकर को लोकफाल नियुक्त किया गया है। बतादें कि एक दिन पूर्व गुरुवार को यूजीसी ने कृषि विवि को लोकपाल की नियुक्ति नहीं किए जाने को लेकर डिफाल्टर घोषित किया है।

डा उरकुरकर को कृषि विवि का लोकपाल बनाए जाने पर महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर खंगन सहित पूरी कार्यकारिणी ने शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष काले ने कहा कि डा. जेएस उरकुरकर को लोकपाल बनाया जाना बेहद गर्व का विषय है। निःसंदेह वह लोकपाल की भूमिका का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।