‘सगा पुतानी’ दे गया संदेश... सियान मन के गोठ से बनहीं जिनगी... नागरिक अभिनंदन भी
रायपुर। आज युवा पीढ़ी के बीच हमारी छत्तीसगढ़ी बोली और संस्कार को एक बार फिर जीवंत हो उठी सोमवार शाम वृंदावन हाल में। छत्तीसगढ़ के युवा लेखक और कवि मिनेश कुमार साहू की छत्तीसगढ़ के संस्कारों को लेकर लिखी गई छत्तीसगढ़ी कविता का रंगभूमि के रंग साधकों ने महाराष्ट्र मंडळ के साथ मिलकर शानदार नाट्य मंचन किया। कविताओं को मंचन सुंदर ढंग से नाट्य रूप में किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल और छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने मिलकर नागरिक अभिनंदन भी किया। सगा पुतानी कार्यक्रम का निर्देशन आचार्य रंजन मोड़क ने किया।
इस सुंदर प्रस्तुति को लोकेश साहू, नीरज सिंह ठाकुर, नितीश यादव, जयप्रकाश साहू, आकाश वरथी, भूपेंद्र कुमार, संगीता निषाद, सुषमा गायकवाड, चैतन्य मोड़क, अनन्या निषाद, मानवी साहू, अर्जुन दास मानिकपुरी, मोहन साहू, नारायण साहू, तिलक भोगल, केशव साहू और वरिष्ठ लोक कलाकार नरेंद्र यादव ने अपनी कला से सजाया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने मिलकर वरिष्ठ रचनाकार मिनेश कुमार साहू का नागरिक अभिनंदन किया। चित्रोत्पला लोककला संस्था से हेमलाल पटेल, लोकरागी भरथरी संस्था भाटापारा से प्रांजल सिंह राजपूत, अनहद नाद संगीत कला संस्था, रायपुर से अर्जुन दास मानिकपुरी,तराना म्यूजिकल ग्रुप, रायपुर से कैलाश छाबड़ा, लोकरंजनी लोक कला मंच रायपुर से डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, उजियार संस्था के नागेश वर्मा, श्री आदित्य साहू, लोकसुर सरगम ग्रुप, रायपुर से पुष्पेंद्र सिंह ने नागरिक अभिनंदन के कार्यक्रम में भाग लिया।
सुरता लोककला मंच के नरेंद्र जलक्षत्री और साथियों ने इस अवसर पर कवि मिनेश कुमार साहू को सुरता सम्मान वर्ष 2024 से सम्मानित किया और रंगभूमि, रायपुर ने साहित्य पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने कवि मिनेश कुमार साहू और रंगभूमि के रंगसाधको को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराष्ट्र मंडल सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से रायपुर और छत्तीसगढ़ के विकास में सदैव आगे आकर कार्य करने वाली संस्था है और यही कारण है कि हमारे साथ प्रदेश की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने जुड़कर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार को उनकी रचनाधर्मिता के लिए सम्मानित किया है। आज ऐसे ही मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है तभी हमारा छत्तीसगढ़ विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर प्रकाश पतंगीवार, वरिष्ठ रचनाकार रामेश्वर शर्मा, मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, सुकृत गणोदवाले, साहित्य समिति प्रमुख सुश्री कुमुद लाड, रविन्द्र ठेंगड़ी और गणमान्य उपस्थित थे।