दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अवंती विहार, अमलीडीह केंद्रों ने धूमधाम से मनाया वट पूर्णिमा उत्सव

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अवंती विहार और अमलीडीह केंद्रों की महिलाओं ने वट पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया। अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने शंकर नगर बाल वाचनालय में विविध मनोरंजक खेलों के साथ उत्सव मनाया। वहीं अमलीडीह केंद्र की महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर हल्दी कुमकुम में जुटीं।
अवंती विहार केंद्र की संयोजिका व सह संयोजिकाओं के मार्गदर्शन में वट पूर्णिमा उत्सव बाल वाचनालय शंकर नगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र मंडल की पूर्व उपाध्यक्ष अनिता नलगुंडवार और शुभदा गिरजे ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। 
 
कार्यक्रम की संयोजिका रजनी और मंजू ने सर्वप्रथम गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। तत्पश्चात महिलाओं ने तृप्ति तामस्कर के नेतृत्व में समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम में दो गेम्स भी कराए गए। वट पूर्णिमा को लेकर थाली सजाओ प्रतियोगिता और मेमोरी गेम ने सभी को उत्साहित कर दिया। 
 
 
थाली सजाओ प्रतियोगिता में सभी सदस्यों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें शिल्पी चौधरी प्रथम, श्वेता गनोरकर द्वितीय रहीं। मेमोरी गेम में नीता भंडारकर विजेता और गीता दलाल उप विजेता रहीं। सुदेशना नेने तृतीय स्थान पर रहीं।