संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने आइसक्रीम स्टीक्स से बनाए अल्फाबेट्स के शेप और फोटो फ्रेम
रायपुर। घर हो या स्कूल में बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगता है, पढ़ाई ज्यादातर बच्चों को बोर करती है। ऐसे में आज कल स्कूलों में बच्चों को कई एक्टिविटी के माध्यम से स्टडी कराई जाती है। ताकि बच्चे खेल-खेल में बहुत कुछ सीख सके। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों को शनिवार को नो स्टडी ओनली एक्टिविटी की तर्ज पर कई गतिविधियां कराई गई।

स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि प्री प्राइमरी के बच्चों में काग्निटिव स्किल बढ़ाने के लिए आज एक्टिविटी कराई गई। बच्चों ने जिगजैग लाइन और कर्व लाइन में चलना सीखा। वहीं आइसक्रीम की स्टीक से बच्चों ने अल्फाबेट बनाए। वहीं कुछ बच्चों ने इन्हीं स्टीक से सेप्स और फोटो फ्रेम भी तैयार किया। यह एक्टिविटी नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों को अलग-अलग कराई गई।

प्री प्राइमरी शिक्षिका सुरेखा नायक, शिखा शर्मा, भारती सहगल ने बच्चों को योग कराया। अपर्णा आठले, सुदेवी विश्वास ने बच्चों को एक्टिविटी कराई। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि शनिवार को बच्चों की एक्टिविटी के लिए रखा गया है, ताकि मनोरंजन के साथ बच्चों की हम पढ़ा सके। बच्चों में काग्निटिव स्किल यानी संज्ञानात्मक कौशल के विकास के लिए यह बेहद जरूरी है।