रामरक्षा स्तोत्र पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल... महिलाओं में उत्साह बरकरार
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से शुरू किए गए ‘हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ’ का स्वरूप समय के साथ वृहद आकार लेता जा रहा है। प्रत्येक शनिवार को मंडल की महिलाएं शहर के अलग-अलग स्थानों और मंदिरों में नियमित रुप से हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ कर रही है। इस शनिवार को भी यह सिलसिला पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। मंडल के अवंती विहार, डंगनिया और बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने 11 बार हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ किया।
मंडल के आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले ने बताया कि हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ का सिलसिला लगातार जारी है। इसे लेकर महिलाओं में अब उत्साह बढ़ता जा रहा है। 29 जून को डंगनिया महिला केंद्र की टीम ने श्रद्धा मरघड़े के घर पर ही हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ का पाठ किया। इस अवसर पर सरोज पराड, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, रश्मि डांगे , ज्योति डोळस, दिव्या पात्रीकर, सोनल फड़नवीस, जया भावे, अनुभा जाउलकर, भावना राजिम वाले उपस्थित थीं।

आस्था ने आगे बताया कि बूढ़ापारा केंद्र की महिलाएं भी लगातार हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ का बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में करती है। यह क्रम इस शनिवार भी जारी रहा। जहां 11 बार हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ किया गया। इस दौरान अपर्णा मोघे, अंजली नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, हेमा बार्वे, जयश्री केलकर, सुचिता देशपांडे, सुनीत साठे, सुचिता काले, पिंकी शर्मा, रीता लोखंडे और ज्योति पवार प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।

विरासत अपार्टमेंट अवंती विहार स्थित हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर में अवंती विहार महिला केंद्र की महिलाओं ने हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ के साथ हनुमान अष्टक और राम स्तुति की। शाम 6 बजे शुरू हुआ पाठ 8 बजे तक चलता रहा। इस दौरान मंदिर का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान भारती सिंघल, छाया महाजन, सुभदा चौधरी, स्वप्निता साहू, संयोगिता ग्रोवर, महक, सुनीता अग्रवाल, मीनाक्षी प्रजापति, लक्ष्मी प्रजापति, निधि पटेल, साधना कुलकर्णी, चंद्रा जैन, सविता पासवान सपरिवार उपस्थित थे।