दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्टेट इंस्पायर मानक साइंस कंपिटिशन में संत ज्ञानेश्वर स्कूल की छात्रा वर्षा हुई शामिल

रायपुर। स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सतत् प्रयत्नशील है। ऐसे ही प्रयत्न के अंतर्गत विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित 10 लाख नवाचारों को लक्षित करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के इंस्पायर मानक साइंस काम्पीटिशन के राज्य स्तरीय स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर स्कूल की छात्रा ने अपने माॅडल का प्रदर्शन किया। 
 
बताते चलें कि वर्षा के साइंस माॉडल का चयन 236 छात्रों के बनाए माॅडल में से किया गया है। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चलाए जा रहे इंस्पायर मानक साइंस आनलाइन काम्पीटिशन में शिक्षिका रीता सांभरकर के मार्गदर्शन में संत ज्ञानेश्वर स्कूल से दो बच्चों द्वारा बनाए माडल को सबमिट किया था। प्यूफिकेशन आफ द एयर का माॅडल छात्रा नुपूर जैन ने बनाया। नुपूर के माॅडल को सभी ने सराहा। वहीं दूसरा माॅडल 10वीं की छात्रा वर्षा प्रियदर्शनी परिडा ने ‘आटोमैटिक टेक वाॉर फ्राम वेल’ बनाया। 
 
राजधानी के विभिन्न स्कूलों से 236 प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय आनलाइन स्पर्धा में शिरकत की। इसमें 14 बच्चों को चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए किया गया। बता दें कि 14 माडल में 13 सरकारी स्कूल के बच्चों के माॅडल है, और एक माॅडल महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल की छात्रा की ओर से बनाया गया है। 
 
प्राचार्य गोवर्धन ने बताया कि 1 जुलाई को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन लाइव किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए छात्रा वर्षा प्रियदर्शनी परिडा गई हुई हैं। इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, शाला प्रभारी परितोष डोगनांवकर और सह प्रभारी नवीन देशमुख सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने वर्षा को शुभकामनाएं दी है।