मंडल महिला प्रमुख ने आठ महिला केंद्रों की संयोजिका-सहसंयोजिकाओं के साथ ली शपथ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने दो सह प्रमुख रश्मि गोवर्धन और अर्पणा देशमुख के साथ आठ महिला केंद्रों की टीम के साथ शपथ ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विशाखा तोपखानेवाले के साथ वल्लभनगर, अमलीडीह, सिविल लाइन, बूढ़ापारा, तात्यापारा, टाटीबंध, कोटा और सरोना केंद्र की संयोजिका- सहसंयोजिकाओं ने शपथ ली। इस दौरान अलग- अलग केंद्रों की महिलाएं अलग- अलग ड्रेस कोड में नजर आई। वल्लभनगर केंद्र की संयोजिका माधुरी गाडगील के साथ सहसंयोजिकाएं अपर्णा पेंडसे, प्राजक्ता पुसदकर, मनीषा सदन, अर्चना जतकर ने शपथ ली। अमलीडीह केंद्र की संयोजिका अर्चना भाकरे, सहसंयोजिका अर्चना धर्माधिकारी, प्रेरणा मोरे, सुगंधा गणपुले, अक्षरा भगाड़े और संध्या फुलझेले ने शपथ ली। इनके साथ सिविल लाइन केंद्र के लिए शोभा जोशी ने संयोजिका की शपथ ली। वहीं सुनंदा खानखोजे, ऋतिका पटवर्धन, विजया औरंगाबादकर और मीना विभूते ने सहसंयोजिका के रूप में शपथ ली।

महिला प्रमुख विशाखा तोपखाने के साथ बूढ़ापारा केंद्र की संयोजिका अपर्णा मोघे, सहसंयोजिका दमयंती देशपांडे, सुचित्रा देशपांडे, सुचिता काले, अनघा करकशे और रीता लोखंडे ने भी शपथ ली। तात्यापारा केंद्र की संयोजिका आराधना शेष सहसंयोजिका सुचिता निब्रड, सुरभि शेष, सुरेखा हिशीकर और अलका लेले शपथ लेने वालों में शामिल रहीं।टाटीबंध केंद्र से संयोजिका कीर्ति भिते, सहसंयोजिका अंजलि देवड़े, मनीषा मर्जीवे, लीना साठे और वर्षा परमानंद ने शपथ ली। वहीं कोटा केंद्र की संयोजिका वर्षा चोपकर सहसंयोजिका, श्वेता खरे, वर्षा पांडे, प्रीति यादव और वैशाली पुरोहित के साथ सरोना केंद्र की संयोजिका जयश्री ढेकणे, सहसंयोजिक मीना नवरे, किरण अनवेकर, प्रियंका बोरवणकर और शुभांगी पाचघरे ने शपथ ली।