योग और मेडिटेशन के साथ संत ज्ञानेश्वर के बच्चे ले रहे भगवत गीता का ज्ञान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल (एसडीवी) में सनातन संस्कृति को संजोने और भावी पीढ़ी को अपने संस्कारों से पोषित करने की दिशा में सतत् कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि यहां के शिक्षक बच्चों को योग और मेडिटेशन के साथ भागवत गीता का ज्ञान भी दे रहे हैं। भागवत के श्लोक, हनुमान चालीसा और सनातन संस्कृति का ज्ञान लेने बच्चों में भी काफी उत्साह है।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि सप्ताह में एक दिन हम पढ़ाई से इतर इस तरह की एक्टिविटी करते हैं, ताकि बच्चों को हम अपनी संस्कृति और संस्कारों से पोषित कर सके। इस बार भी बच्चों को छठवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों को योग और मेडिटेशन के साथ भागवत गीता से जुड़े सवाल किए गए।
एक्टिविटी इंचार्ज वर्षा गिरीभट्ट ने बच्चों से पहले योग और मेडिटेशन करवाया। फिर भागवत गीता से जुड़े रोचक सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ जवाब दिया। बच्चों की उत्सुकता देख ऐसा लग रहा था कि उनके अंदर कृष्ण, अर्जुन, भीम, कौरव, पितामह जैसे कैरेक्टर के प्रति रुचि बढ़ रही है।