हरतालिका तीज आवरण का होगा भव्य आयोजन... राम रक्षा स्तोत्र का पाठ हर सदस्य के घर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की चौबे कालोनी महिला केंद्र की बैठक सोमवार, 8 जुलाई को महाराष्ट्र मंडल में हुई। बैठक में हरतालिका तीज आवरण का आयोजन भव्य रूप से करने को लेकर चर्चा की गई। वहीं आयोजन को नया रूप देने रूपरेखा भी तैयार की गई। इसके साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि हर शनिवार को होने वाले राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ अब महिला केंद्र की सभी महिला सदस्यों के घर पर क्रमशः किया जाएगा।
चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बाद चौबे कालोनी केंद्र की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरतालिका तीज आवरण को लेकर चर्चा हुई। केंद्र की समन्वयक मनीषा वरवंडकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नये सदस्य बनाने पर जोर दिया।
वरिष्ठ सदस्य अपर्णा काळेले ने जन जागरूकता के क्षेत्र में काम करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक के जरिए हम एक बार भी जन जागरूकता केलिए काम करेंगे। इस अवसर पर स्वाति डबली, प्रीति शेष, प्राची डोंनगांवकर, अनुराधा चौधरी, चारुशिला देव, सीमा गणोदवाले, अवंती अग्निहोत्री, उज्वला पुराणिक, पल्लवी मुक्कदम , गौरी क्षीरसागर, सेजल शाह, नीलिमा डोंनगांवकर, स्वाति डोंनगावकर, कल्पना बड़वाइक, राजश्री बर्वे, रोहिणी नेने और संध्या पांडे उपस्थित रहीं।