दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राम रक्षा स्त्रोत : हनुमान चालीसा पाठ के लिए उमड़ीं महाराष्ट्र मंडल केंद्रों की महिलाएं

0- संत ज्ञानेवर सभागृह में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह का दिखा असर

महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाएं संयोजिका अक्षता पंडित के घर राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए जूटीं।

रायपुर। शपथ ग्रहण समारोह के बाद महाराष्ट्र मंडल के सभी महिला केंद्र प्रति शनिवार शाम को राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ के लिए बेहद उत्साहित हो गए हैं। नतीजा लगभग हर महिला केंद्र में बड़ी संख्या में महिला सभासदों की उपस्थिति में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ किया गया। अनेक महिला केंद्रों ने तय किया गया है कि एक शनिवार को मंदिर में सामूहिक पाठ किया जाएगा तो उसके अगले शनिवार को किसी न किसी महिला सभासद के घर में। चौबे कॉलोनी केंद्र ने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक शनिवार को केंद्र कि किसी महिला सदस्य के घर में रामरक्षा स्तोत्र हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद विभिन्न केंद्रों में हुई बैठकों में और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो अगले कुछ दिनों में हमें धरातल पर क्रियान्वित होते हुए दिखेंगे। 

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बैठक आहूत कर तय किया है कि एक शनिवार को बूढ़ापारा हनुमान मंदिर में केंद्र की समस्त महिलाएं, श्रद्धालुओं के साथ राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी। जबकि अगले शनिवार को अपने केंद्र की किसी एक महिला सदस्य के घर यह क्रम दोहराएंगी। यह अल्टरनेट सिस्टम हर शनिवार को चलता रहेगा। इस बार प्रतिभा नलगुंडवार, अंजलि नलगुंडवार, सविता साठे, ज्योतिष पवार, सौ. घाटगे सहित अनेक सदस्यों ने आठ बार राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ किया। 

महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के नेतृत्व में अमलीडीह और वल्लभनगर महिला केंद्र की महिलाओं की संयुक्त बैठक आहूत की गई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। तत्पश्चात राम रक्षा स्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।


तात्यापारा केंद्र की महिला सभासदों ने गजानन मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया गया। पाठ करने वालों में ज्योति कान्हे, सुरेखा हिशीकर, संगीता टोपे, संध्या खंगन, गायत्री शेष, अलका संत, वर्षा डांगे सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। कामकाजी महिला वसति गृह व छात्रावास की प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि डंगनिया केंद्र की महिला सभासदों रंजना राजिमवाले, भावना राजिमवाले, अनुभा जाउलकर, ज्योति डोलस, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, शुभांगी रुद्रजवार, प्रियंका राजपूत, ममता झोलदेव, रश्मि डांगे, सरोजनी पराड़कर, अनामिका महाजन ने अनेक बार हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्त्रोत पाठ किया

महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के अनुसार वल्लभ नगर और अमलीडीह केंद्र की महिला सदस्यों ने पहले संयुक्त बैठक आहुत कर अगले डेढ़ महीने के होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा सुनिश्चित की। उसके बाद महिलाओं ने राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ करने वालों में वल्लभ नगर केंद्र से सुलभा विठालकर, अर्चना जतकर, अपर्णा पेंडसे, नंदा अगस्ती, सौ. चाणडोलकर, रोहिणी चिमोटे, शोभा पाटिल, शुभांगी आप्टे, श्रीमती पाध्ये, विशाखा तोपखानेवाले, अल्पना देवरनकर, माधुरी गाडगिल, प्राजक्ता पुसदकर, कांचन पुसदकर, आशा बारेवार, मनीषा सदन, प्रीति केसकर, मंजूषा चिलमवार, अपर्णा देशमुख, मानसी विठालकर, प्रेमा विठालकर, प्रतिमा अगलावे, शोभा ठाडा उपस्थित रहीं। अमलीडीह केंद्र से अर्चना धर्माधिकारी, अक्षरा भगाडे, मेघा जोशी, प्रेरणा सप्रे, अर्चना भाकरे, मेघा संतोषी देवस्थले उपस्थित थीं।

सिविल लाइन केंद्र की महिलाएं राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करते हुए।

चौबे कॉलिंग कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने संयोजिका अक्षता पंडित के घर एकत्रित होकर सात बार राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। अक्षता ने बताया कि प्रति शनिवार चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाएं किसी न किसी महिला सदस्य के घर जाकर दो बार राम रक्षा स्तोत्र और सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस बार पाठ करने वालों में अनुराधा चौधरी, प्रीति शेष, अपर्णा कालेले, मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, गौरी क्षीरसागर, अवंति अग्निहोत्री, उज्जवला पुराणिक, अर्चना मुकादम, प्रमोदिनी देशमुख, ज्योति पंडित, माधुरी डबली, सुधा बक्षी, संध्या पांडे, आकांक्षा गद्रे, सोनल बेंद्रे समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।

सिविल लाइन केंद्र की बैठक में नई सह संयोजिका मीना विभूते का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं हेमा बर्वे, जयश्री केलकर औरंगाबादकर, चित्रा फड़के, शोभा जोशी, मीना विभूते, सुनंदा खानखोजे, मंजिरी गोविलकर, कल्पना पटवर्धन, ऋतिका पटवर्धन, नीता दलाल, प्रीति और शशि ताई ने सामूहिक रूप से राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया।