कई गतिविधियों से निखरती है प्रतिभा : संत ज्ञानेश्वर विद्यालय
रचनात्मक, अनुशासन, बुद्धि और मानसिक विकास को बढ़ावा देते है : बच्चों की सक्रियता
रायपुर | महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं के बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग, शतरंज, कैरम खेलने के साथ-साथ सभी में अपना उत्साह दिखाया | सभी एक्टिविटी को उत्साह के साथ पूर्ण किया गया। इस एक्टिविटी के दौरान एक्टिविटी इंचार्ज शिक्षिका वर्षा गिरीभट्ट, सरिता पांडे, प्रतीक्षा महादेवकर, वंदना बीसेन, शिखा सूद, श्रद्धा मते ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए, एक्टिविटी को सफल बनाया। प्रतिमा, पूर्वी , बिहान , सृष्टि ठाकुर, गार्गी अम्बोरे, लक्ष्मी सारंगपुरे, दीपिका यादव , देव जैन, शिवांश, पुष्कर साहू, ओजस सेन, रुद्राक्ष, रुचि, दिव्या जैन, रूबी मेघा, सुहाना, आराध्या, माही जगत, मिस्टी के साथ-साथ और भी बच्चों ने एक्टिविटी को बहुत ही उत्साह के साथ पूरा किया।
श्रद्धा मैम एवं गीतांजलि मैम ने काग़ज़ के प्रयोग से बच्चों की उंगलियों को मज़बूत करने के साथ उन्हें आकार का भी ज्ञान दिया | बच्चों को एक्टिविटी क्लास में क्राफ्ट पेपर से खरगोश और छतरी बनाना सिखाया जो बच्चों ने बहुत ही आनंदित होकर खेल खेल में कुछ ज्ञान की बातें अर्जित की। सभी बच्चो ने इसमें बढ़ चढ़ भाग लिया |