दिव्य महाराष्ट्र मंडल

निचली बस्ती के बच्चों की शिक्षा में मदद करेगा सिविल लाइन केंद्र

0- महाराष्ट्र मंडल के प्रति शनिवार राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन को नियमित रखने पर जोर 

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल का सिविल लाइन केंद्र निचली बस्ती के गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा में न केवल हर तरह की मदद करेगा, बल्कि उनके लिए नियमित रूप से संस्कार शिविर भी लगाएगा। सिविल लाइन केंद्र की बैठक में इस आशय का निर्णय दिया गया। 

सिविल लाइन केंद्र की संयोजिका शोभा जोशी ने बताया की बच्चों को मदद करने के विषय में अतिशीघ्र रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। इसके अलावा महाराष्ट्र मंडल के प्रति शनिवार की शाम को राम रक्षा स्तोत्र- हनुमान चालीसा पाठ के नियमित आयोजन में सामान्य श्रद्धालुओं को भी शामिल करने पर सहमति बनी। बैठक में केंद्र की नई सह संयोजिका मीना विभूते का स्वागत किया गया। 

बैठक की विशेष आमंत्रित सभासद और महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के मुताबिक बुधवार, 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन समीपस्थ हनुमान मंदिर में सुबह 10 बजे से हनुमान चालीसा पाठ और रामरक्षा स्तोत्र पाठ करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर हेमा बर्वे, जयश्री केलकर, सौ. औरंगाबादकर, चित्रा फड़के, शोभा जोशी, मीना विभूते, सुनंदा खानखोजे, मंजिरी गोविलकर, कल्पना पटवर्धन, ऋतिका पटवर्धन, नीता दलाल, प्रीति और शशि प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।