संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 'हमारा राज्य छत्तीसगढ़' पर कराए गये गेम्स
रायपुर | महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शिक्षिका शिखा शर्मा ने स्पेशल एक्टिविटी में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को खेल-खेल में हमारा राज्य छत्तीसगढ़ विषय पर छत्तीसगढ़ के जिलों के नाम, शहर के नाम और उनकी प्रसिद्धि, पर्यटन स्थलों, पवित्र नदियों, प्राचीन मंदिरों के बारे में जानकारी दी। कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ इस एक्टिविटी को पूर्ण किया। बच्चों ने भविष्य में भी इसी तरह खेल- खेल में पढ़ने की इच्छा जताई।
पूनम, दीपा, गौरी, लोकेश, गौरव, प्रतिज्ञा, आलिया, शिवांश, लिशीका, सेजल, चंद्रभा, अविनाश, वंदना, हिमाक्षि ने अपनी उल्लेखनीय भागीदारी से इस अनूठे प्रयास को सफल बनाया। शिक्षिका शिखा शर्मा ने बताया कि इस तरह से पढ़ाने पर बच्चों में स्मरण शक्ति बढ़ने के साथ एकाग्रता भी आती है | इस सरल माध्यम से आगे भी बच्चों को पढ़ाया जाएगा।